नवाबगंज: महिला सिपाही हत्याकांड में बड़ा मोड़: आरोपी पति को मिली जमानत, इंसाफ की लड़ाई में परिवार फिर उतरा
बाराबंकी के बहुचर्चित महिला सिपाही विमलेश पाल हत्याकांड में एक नया मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी और मृतका के पति सिपाही इंद्रेश मौर्य को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग तेज कर दी है। मृतका के परिजन बाराबंकी पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी से मिले और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।