कुलपहाड़: बेलाताल में 50 बीघा परली जलकर राख, ग्रामीणों और दमकल ने पाया आग पर काबू
जैतपुर क्षेत्र के मोजा हरिजन बस्ती में मंगलवार को भीषण आग लगने से करीब 50 बीघा खेतों में पड़ी परली जलकर राख हो गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग बुझाने के लिए सबसे पहले ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए मोर्चा संभाला। जयहिंद चौधरी, ब्रजनंदन रैकवार और पवन ख्यालीराम सहित अन्य लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल ने काबू पाया।