भोरे: विश्रामपुर गांव में नवविवाहिता की दहेज के लिए हत्या, पति और सास हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी अंतर्गत विश्रामपुर गांव से एक सनसनी खेज मामला निकलकर सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता को दहेज में बाइक नहीं देने पर ससुराल के लोगों ने गला घोटकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान उमेश यादव की पत्नी प्रतिमा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।