ब्यौहारी: सड़क किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, 4-5 दिन पुराना होने का अंदेशा
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पहचान के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही है और मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम व एफएसएल जांच के बाद चलेगा।वीडीओ गुरुवार दोपहर एक बजे सामने आया