बक्सर: आदर्श आचार संहिता को लेकर डीएम के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों से हटाए गए बैनर व पोस्टर
Buxar, Buxar | Mar 17, 2024 जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद रविवार को डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न इलाकों में बैनर पोस्टर हटाने का कार्य तेज गति से शुरू हो गया। बता दें की जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि 72 घंटे के अंदर सभी सार्वजनिक एवं अन्य स्थानों से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, झंडा इत्यादि को हटाया जाए।