चकरनगर: राजपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिला अस्पताल किया गया रेफर
चकरनगर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में राजकरन पुत्र कमल सिंह उम्र करीब 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल मिला।112 नम्बर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से समुदाय स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया। सोमवार सुबह करीब 6 बजे डाक्टरों ने बताया कि मध्य रात्रि समय घायल आया था जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।