नानपारा: चरदा सीएचसी के अधीक्षक ने संभाला कार्यभार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के संबंध में दिए निर्देश
चरदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चरदा के नवागत अधीक्षक डॉ. थानेदार सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मेडिकल स्टाफ के साथ एक बैठक की। इस बैठक में एएनएम, आशा, संगिनी, फार्मासिस्ट, डीसीपीएम दीपक, बीपीएम अब्बूसावले सिद्दीकी, हरिराम आर्य, महफूज खान सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद