गरौठा: गरौठा क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास का बहाना बनाकर नाबालिग से दरिंदगी, जंगल ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र में कंप्यूटर क्लास जाने निकली नाबालिग को गांव का ही युवक बाइक से मऊरानीपुर छोड़ने का झांसा देकर जंगल ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है।