सरीला: जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक के फिसलने से सवार व्यक्ति गिरकर घायल हुआ
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के गोहांड मार्ग पर हो रही बारिश के दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर फिसलने से उसमें सवार एक व्यक्ति सड़क पर गिरकर घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।