तिरोड़ी: ट्रैक्टर बिक्री में एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, पौनिया के ग्राहक की शिकायत पर जातिसूचक गाली देने पर SC-ST एक्ट में FIR,
ट्रैक्टर बिक्री में धोखाधड़ी और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। तिरोड़ी तहसील के ग्राम पौनिया निवासी सुकचंद पिता बाबूराव जगने ने ग्राम कोहका निवासी एजेंट महेश राहंगडाले के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी-एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।