गोवर्धन: गोवर्धन में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, अमरदास बाबरा के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बजरंगबली के जयकारों से गूंजा परिसर
गुरुवार को हनुमान जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर सौख के गांव अड्डापाली में केले के प्लांट पर एक भव्य सत्संग एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया… इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया… कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध भजन गायक श्री अमरदास बाबरा जी ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया…