बाढ़: बाढ़ के नवादा पंचायत सहयोग शिविर में आवास और राशन कार्ड की शिकायतों की भरमार, अब तक कई आवेदनों का हुआ निष्पादन
Barh, Patna | Jul 7, 2026 बाढ़ प्रखंड के नवादा पंचायत में मंगलवार को लगभग 12 बजे आयोजित सहयोग शिविर में सबसे अधिक शिकायतें प्रधानमंत्री आवास योजना और राशन कार्ड से जुड़ी पहुंचीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं।खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने बताया कि अब तक प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन कर दिया गया है। कुछ महिलाओं ने आवास नहीं मिलने की शिकायत की ।