लवकुशनगर: मढ़ा में ट्रैक्टर हादसा: स्पीड ब्रेकर पर वृद्ध गिरे, पैर पर चढ़ा पहिया, गंभीर रूप से घायल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 28, 2025
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ा के पास हनुमान मंदिर के सामने शुक्रवार दोपहर 3 बजे ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। स्पीड ब्रेकर पर झटके से एक वृद्ध ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे का पहिया उसके पैर पर चढ़ गया, जिससे पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर-ट्राली में महिलाएं भी सवार थीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।