कहरा: छठ पूजा को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, बांस के सूप व दौरा सहित पूजा सामग्री की हो रही जमकर बिक्री
Kahara, Saharsa | Oct 25, 2025 लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर सहरसा के बाजारों में भी रौनक देखी जा रही. हर तरफ लोगों की भीड़ छठ पूजा के ही सामग्री खरीदने में जुटी हुई है. खासकर छठ पूजा में इस्तेमाल किए जाने वाला बांस से बने सूप और दौरा का डिमांड काफी बढ़ गया है, इसबार बाजार में बांस के बने सुप और दौरान दो सौ रुपये से लेकर तीन सौ रूपए में बेचा जा रहा है.