तरबगंज: नवाबगंज थाने के एसएसआई की बदसलूकी से भड़के विद्युतकर्मी,बिजली आपूर्ति ठप कर किया प्रदर्शन,कार्यवायी के लिए सौंपा ज्ञापन
नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 33 केवी विद्युत की खराबी दुरुस्त करने गए बिजली कर्मियों से नवाबगंज थाने के एसएसआई त्रियुगी नारायण शर्मा ने अभद्रता करते हुए गाली देना शुरू कर दिया।नाराज बिजली संविदा कर्मियों ने इसका विरोध किया तो तिलमिलाये एसएसआई ने मुकदमा लिख देने की धमकी देते हुए कर्मियों क़ो वहां से भगा दिया।नाराज कर्मियों ने प्रदर्शन किया।