तरबगंज: पानी की तलाश में आए हिरन को कुत्तों ने दौड़ाया, ग्रामीणों ने हिरन को बचाया और किया वन विभाग टिकरी रेंज के सुपुर्द
वजीरगंज थानाक्षेत्र के डल्लापुर के पास पानी की तलाश में आये हिरन को कुत्तों ने दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए भागा हिरन विन्देश्वरी मिश्र के घर में घुस गया कुत्ते उसे नोचते इससे पहले घर वालों ने दरवाजा बंद कर दिया और इसकी सूचना वनविभाग को दी। रेंजर विनोद कुमार नायक ने बताया कि वनकर्मियों से हिरन की जांच करायी गयी। स्वस्थ पाकर उसे टिकरी जंगल में छोड़ दिया गया।