तरबगंज: छोटे बच्चों के विवाद में 3 लोगों ने चार जन को पीटा, वजीरगंज पुलिस ने केस किया दर्ज
बहादुरा बीरापुर निवासिनी अलीमुन निशा पत्नी चाँदली ने केस दर्ज कराया है कि छोटे बच्चे के बिवाद को लेकर गांव के मंजूर अली, हाकिम अली व रिजवान ने शुक्रवार सुबह पीड़िता व पति चाँदली पुत्र अब्दुल मतीन व इस्माइल बहू रुबीना की पिटाई कर दी जिसमें सभी को चोटें आयी हैं। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर केस दर्ज किया गया है।