तरबगंज: धोखे से कराया बेशकीमती जमीन का बैनामा, डीआईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ तरबगंज पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मुकदमा
तरबगंज तहसील क्षेत्र के अशोकपुर में धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा कराने के संदर्भ में डीआईजी के आदेश पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। अशोकपुर रौजा निवासी शहबान ने डीआईजी से की शिकायत में बताया कि उसके गांव के ही मोहम्मद अकरम व उसके भाई अजमल ने उसे एक मामले में गवाह बनाने के लिए तहसील तरबगंज ले गए थे और जालसाजी कर बैनामा करा लिया।