तरबगंज: भैंस से टकराकर बाइक सवार घायल नवाबगंज सीएचसी में चल रहा इलाज
लोहराडांड़ के पंचायत भवन के पास शुक्रवार को बाइक से जा रहे गांव निवासी विवेक पांडेय उम्र 32 वर्ष भैंस से भिड़कर घायल हो गए। वो दुर्जनपुर पचूमी बाजार जा रहे थे लोहराडांड़ पंचायत भवन के पास पहुँचे तभी अचानक एक भैंस दौड़ती हुई निकली जिससे वे भिड़कर गिर गए जिससे उनका हाथ और पैर टूट गया। घायल को एम्बुलेंस108 से नवाबगंज सीएचसी ले जाया गया जहांज इलाज चल रहा है।