जगदलपुर: महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, जिला अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दी जानकारी
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने केंद्र की भाजपा सरकार से नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग को लेकर कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार देने में देरी करना उनके साथ अन्याय है।