डिबाई: डिबाई के कसेर कलां के निकट अनियंत्रित होकर खाई में पलटी यात्रियों से भरी बस, अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे लोग
डिबाई के कसेर कलां मार्ग पर नरौरा पब्लिक स्कूल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाल लिया। सभी लोग राजघाट गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।