डिबाई: डिबाई कस्बा के बदायूं हाईवे की बीच सड़क में हुआ गड्ढा, पानी की पाइप लाइन से लीक हो रहा पानी, वीडियो हुआ वायरल
डिबाई के बदायूं हाईवे स्थित रजनी पब्लिक स्कूल की गली के निकट सड़क में गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। वही पानी की पाइप लाइन से पानी की लीक हो रहा है, जिससे काफी पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। मामले में जिम्मेदार अधिकारी बेखबर हैं।