डिबाई: डिबाई के भीमपुर दोराहे के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी को कुचला, हुई मौत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा
सोमवार की शाम डिबाई के बदायूं हाईवे स्थित भीमपुर दोहरे के निकट अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।