डिबाई: सीएए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद कस्बा डिबाई, दानपुर, पिलखना सहित कसेर में पुलिस व अर्ध सैनिक बल ने किया फ्लेग मार्च
मंगलवार डिबाई क्षेत्र में सीएए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद लोकसभा चुनावों व आगामी त्यौहारों पुलिस और अर्ध सैनिक बल ने कस्बा सहित देहात क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है। डिबाई सीओ रामकरन और SSB कंपनी कमांडर धीरेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में पैदल गश्त किया।