कहरा: सहरसा जंक्शन से MP दिनेशचंद्र यादव सुपौल मधेपुरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया,यात्री सुविधा बढ़ी
Kahara, Saharsa | Jul 16, 2024 सहरसा रेलवे जंक्शन से सहरसा-सुपौल एवं सहरसा-मधेपुरा के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन को झंडी दिखाकर मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव ने रवाना किया। मौके पर सहरसा सदर विधायक डॉ आलोक रंजन,बीजेपी जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के अलावे एनडीए घटक दलों के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सहरसा से सुपौल के लिए सबेरे 4.45 में खुलेगी। वहीं सहरसा से मधेपुरा के लिए 12.30 बजे खुलेगी।