दीगोद: सिमलिया पुलिस ने थाना इलाके में हंगामा कर उत्पात मचाने पर एक व्यक्ति को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Digod, Kota | Nov 1, 2025 जिले की सिमलिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हंगामा कर उत्पात मचाने पर शांति भंग में गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोटा ग्रामीण से शनिवार शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट में बताया गया कि सिमलिया पुलिस ने हंगामा कर उत्पात में जाने पर गोपाल पुत्र बाबुलाल को गिरफ्तार किया है उसके खिलाफ 126,170 BNSS में कार्यवाही की है इसको कोर्ट से पाबंद करवाया