विभूतिपुर: विभूतिपुर के कल्याणपुर में मोटरसाइकिल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
कल्याणपुर दक्षिण वार्ड 3 से मोटरसाइकिल चोरी को लेकर हसनपुर देवधा वार्ड 11 निवासी गौरी शंकर राय के पुत्र सदाशिव कुमार ने विभूतिपुर थाना में आवेदन दिया है। जिसमें पीड़ित ने बताया है कि 5 अगस्त को अपने ननिहाल कल्याणपुर दक्षिण चंद्रभूषण प्रसाद सिंह के यहां आए थे। अपने नाना के दरवाजे पर मोटरसाइकिल लगाकर खाना पीना खाकर सो गए। सुबह उठे तो मोटरसाइकिल गायब थी।