विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने शिवनाथपुर चौक से दो बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
शिवनाथपुर चौक के समीप से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि शिवनाथपुर गांव निवासी सीताराम सिंह का पुत्र गुंजन कुमार और घनश्याम सिंह का पुत्र मंटून कुमार है। इसके जिंस पेंट से एक-एक बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। प्रपुअनि राहुल कुमार के बयान पर कांड अंकित कर दोनों न्यायिक हिरासत में भेजा गया है