विभूतिपुर: विभूतिपुर के सुरौली में आम के पेड़ से गिरकर युवक गंभीर रूप से हुआ जख्मी
मंगलवार को सुरौली में आम के पेड़ से गिरकर एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में युवक का इलाज जारी है। बताया गया है कि युवक का कमर टूट गया है। जख्मी युवक की पहचान आगापुर निवासी चंदन कुमार 32 वर्ष के रूप में की गई है। बताया गया कि चंदन कुमार अपने रिश्तेदार सुरौली निवासी रामाशीष मिश्रा के यहां रहता था।