छतरपुर: रांची प्रेस क्लब ने छतरपुर नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता को किया सम्मानित
रांची प्रेस क्लब के तत्वावधान में छतरपुर नगर पंचायत के नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता को रांची में अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। अरविंद कुमार गुप्ता ने दिल्ली से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद राष्ट्रीय मीडिया संस्थानों में का