बलरामपुर: मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत बलरामपुर पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं को किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर में महिलाओं की सुरक्षा हेतु महिला बीट अधिकारियों व नारी सुरक्षा दल द्वारा समस्त थाना क्षेत्र के प्रमुख चौराहों व विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के संबंध में बनाए गए कानून के बारे में जागरूक किया गया।