बलरामपुर: ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को बलरामपुर नगर क्षेत्र में आयोजित भंडारे में सदर विधायक पलटू राम शामिल हुए
बलरामपुर नगर क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के अंतिम मंगलवार को आयोजित विभिन्न स्थानों पर दोपहर 12 बजे सदर विधायक पलटू राम शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। सदर विधायक पलटू राम ने पूजन अर्चन कर क्षेत्र वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। सदर विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समस्या और धार्मिक भावना का विकास होता है।