बलरामपुर: विशुनीपुर केमिकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, पत्नी पर हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी
10 जून मंगलवार लगभग शाम 5 बजे नगर के मोहल्ला विशुनीपुर मेंं केमिकल फैक्ट्री के सामने एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला है। घर से बदबू आने के बाद पड़ोसियों को जानकारी हुई। परिजनों को मृतक की पत्नी पर हत्या करने का शक है। मृतक के पिता ने बहू व उसके परिजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।