उरई: ग्राम उमरी निवासी एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर लगाया बहन के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप, पीड़ित ने SP से की शिकायत
Orai, Jalaun | Mar 2, 2024 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक व्यक्ति ने आकर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम उमरी में कुछ लोगों ने बहन के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया, जब उसका विरोध किया तो उन लोगों ने घर में घुसकर मुझे व मेरे परिवार के लोगों के साथ मारपीट की और मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से मामले की शिकायत की है।