उरई: उरई के डाकघर में खुला जिले का पहला पासपोर्ट ऑफिस, केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया उद्घाटन
Orai, Jalaun | Mar 1, 2024 उरई शहर के डाकघर में आज जिले का पहला पासपोर्ट ऑफिस खुला, जिसका उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने किया। वहीं सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा भी मौजूद रहे। अब जिले के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए उरई में बेहतर सुविधा मिलेगी और जिले में आसानी से लोगों के पासपोर्ट बनवा दिए जाएंगे।