उरई: ई-रिक्शा चालकों ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण को उरई में कराने की मांग को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास का किया घेराव
Orai, Jalaun | Mar 1, 2024 उरई शहर के जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के आवास का आज ई-रिक्शा चालकों ने घेराव किया है। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि प्रशिक्षण के लिए झांसी भेजने की बात कही जा रही जिसका उन्होंने बहिष्कार किया और ई-रिक्शा खड़ा करके हड़ताल शुरू की है। ई-रिक्शा चालकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास का घेराव कर 10 दिवसीय प्रशिक्षण को उरई में कराने की मांग की है।