“नमस्कार, पिछले दिनों मैंने Dreams Academy School से जुड़ा एक वीडियो अपनी ID पर साझा किया था। उस वीडियो में मैंने बच्चे के परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों को सामने रखा था।
इसके बाद स्कूल management की ओर से मुझे अपना पक्ष जानने और स्कूल का निरीक्षण करने का अवसर दिया गया। आज मैं Dreams Academy School गया, जहाँ मैंने स्कूल के डायरेक्टर श्री राज कुमार पेरिवाल, प्रिंसिपल श्रीमती रश्मि पेरिवाल, शिक्षकों और हेल्पर्स से मुलाकात की। मैंने स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा और बच्चों तथा कुछ अभिभावकों से भी बातचीत की।
आज के मेरे व्यक्तिगत निरीक्षण और बातचीत के दौरान मुझे स्कूल का वातावरण सकारात्मक लगा। बच्चों और अभिभावकों की ओर से भी मुझे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की देखभाल और उन्हें शिक्षा देने की व्यवस्था भी मैंने देखी।
स्कूल management ने पहले लगाए गए आरोपों के संबंध में अपना पक्ष और अपना स्पष्टीकरण भी मेरे सामने रखा है।
मैं यह स्पष्ट करना चाहता