ए.एस.कॉलेज देवघर में भर्ती कैंप का आयोजन, कुल 50 छात्र -छात्राओं को मिला नियोजन पत्र।
देवघर:– ए.एस. कॉलेज, देवघर में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को प्लेसमेंट सेल और जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, देवघर के संयुक्त तत्वावधान में भर्ती कैंप-2026 का आयोजन किया गया।
भर्ती कैंप में कॉलेज के 80 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कैंप में नियोजनकर्ता कंपनियों क्लाइंटेला सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, जसीडीह और टेकरीवाल मोटर्स, देवघर ने छात्र-छात्राओं का चयन किया। चयन प्रक्रिया के बाद करीब 50 छात्र-छात्राओं को नियोजन/भर्ती पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टी.पी. सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए आने वाले महीनों में भी कॉलेज में नियमित रूप से भर्ती एवं नियोजन कैंप आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. जानकी नंदन सिंह, कार्यालय प्रभारी धीरेन्द्र राय तथा जिला नियोजनालय, देवघर के प्रभारी चंदन कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह भर्ती कैंप युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार से जोड़ने की दिशा में कॉलेज की एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया