मोरनी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की तरफ से खंड मोरनी के गांव भूड़ी में ग्रुप मीटिंग की गई
गांव भूड़ी में ग्रुप मीटिंग की गई। इस दौरान ग्राम पंचायत एवं विभाग द्वारा बनाई गई ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ-साथ गांव के अनेक लोगों ने भाग लिया और जल संरक्षण विषय पर चर्चा की। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की जिला सलाहकार आरजू चौधरी ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर पानी की बचत करने हेतु जागरूकता लाने लिए जल एवं सीवरेज समितियों का गठन किया गया है।