मुरैना नगर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस छात्रावास की अधीक्षिका ने कलेक्टर से की शिकायत, बीआरसी पर महीनादारी मांगने का आरोप
मुरैना जिले के जौरा कस्बे के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की अधीक्षिका मंजू शाक्य ने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ से शिकायत कर बीआरसी राजीव सिंह जादौन पर हर महीने पैसों की मांग, मानसिक प्रताड़ना और पद से हटाने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। अधीक्षिका ने कहा कि निरीक्षण के नाम पर दबाव बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।