Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image
image

*निर्धारित समय-सीमा में पूरा होगा रोहड़ू-डोडरा-क्वार सड़क निर्माण कार्य - विक्रमादित्य सिंह* *लोक निर्माण मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* *क्षेत्र के विकास कार्यों पर लगभग 70 करोड़ रुपये किए जा रहे हैं व्यय* लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज निर्माणाधीन रोहड़ू-डोडरा-क्वार सड़क परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। निरीक्षण के उपरांत डोडरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि चिड़गांव-डोडरा-क्वार सड़क का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना पर लगभग 45 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र की वर्षों पुरानी सड़क सुविधा की आवश्यकता पूरी होगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार के साथ हुई बैठक में डोडरा-क्वार क्षेत्र की सड़क परियोजनाओं का विषय प्रमुखता से उठाया गया। क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित कार्य अवधि तथा प्रतिकूल मौसम को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-1 के शेष कार्यों की समय-सीमा मार्च, 2027 तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे परियोजना को निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरा करने में सहायता मिलेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के निर्माण पर भी लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है तथा इसे भी निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोडरा-क्वार को उत्तराखंड से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से भी चर्चा की गई है। हिमाचल प्रदेश के अधिकार क्षेत्र में आने वाले हिस्से का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य संपर्क सड़कों के लिए भी पर्याप्त वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई हैं। इनमें कितरवाड़ी संपर्क सड़क के लिए लगभग 4.50 करोड़ रुपये, जिसकुन-जाखा सड़क के लिए 10.50 करोड़ रुपये तथा जड़कोट सड़क के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर इन परियोजनाओं पर कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डोडरा-चमडार सड़क का निर्माण लगभग 5.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डोडरा के भवन निर्माण पर अब तक लगभग 3.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं। उन्होंने विद्यालय के शेष विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि यहां के स्कूल का नाम स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के नाम पर रखने का आग्रह प्राप्त हुआ है जिसके लिए मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बात कर उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय एवं आवास का निर्माण कार्य लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से अंतिम चरण में है। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के निर्माण पर भी लगभग 3 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डोडरा-क्वार क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर वर्तमान में लगभग 70 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और क्षेत्र की जनता की सभी जायज मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डोडरा-क्वार क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में चांशल घाटी को रोपवे से जोड़ने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर बल देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने तथा अपनी पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने लोक निर्माण मंत्री का डोडरा-क्वार क्षेत्र में पधारने पर स्वागत किया तथा क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं और जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह का योगदान अविस्मरणीय है और यहां के लोग उनके विकास कार्यों को सदैव याद रखेंगे। *जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, सुनीं जनसमस्याएं* डोडरा-क्वार प्रवास के दौरान लोक निर्माण मंत्री का रोहड़ू, सीमा, बड़ियारा, मांदली पुल, सुंधा, चिड़गांव, संदासू, गुम्मा, टिक्करी, खरशाली, शिलादेश तथा लडोट सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। *यह रहे उपस्थित* इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा, एसडीएम डोडरा-क्वार कीर्ति चंदेल, मंडल अध्यक्ष रोहड़ू शिवपाल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष प्यारे लाल आजाद, उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, पंचायत समिति छौहारा के अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, स्थानीय प्रधान बद्री प्रसाद, उपप्रधान अजवेंद्र तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -०-

Shimla Urban, Shimla | Jul 23, 2026

MORE NEWS

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है।
सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

NEET पेपर लीक पर सख्त हुई सरकार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की तैयारी नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सरकार का कहना है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट तथा सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में पहल की जा रही है। सरकार के अनुसार, NEET पेपर लीक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध तरीके से परीक्षा और परिणाम घोषित करने के बाद अब ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कठोर कानून लाने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा।
#SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मेदांता पहुंचकर पिलाया जूस। सरकार ने दो मांगें मानी हैं। पहला, दर्ज मुकदमे वापिस होंगे और दूसरा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को मुआवजे देने पर विचार होगा। #SonamWangchuk #JPNadda #JagatPrakashNadda #StudentProtest #Education #NEET #BreakingNews #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsHimachalNow

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎

नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं।

RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

RMS बखोल इसलिए RMS है क्योंकि हम बागवानी में हमेशा नए प्रयोग करने पर विश्वास रखते हैं। 🌱🍎 नई किस्मों की खोज, नई तकनीकों का परीक्षण और बेहतर गुणवत्ता के लिए निरंतर प्रयास ही हमारी पहचान है। हम केवल बातें नहीं करते, बल्कि अपने बागीचे में हर नए प्रयोग को करके उसके परिणाम बागवानों तक पहुँचाते हैं। RMS Bakhol – Innovation, Research & Quality in Horticulture.

Shimla Urban, Shimla | Jul 24, 2026