मधवापुर: मधवापुर प्रमुख का चुनाव नहीं होने के कारण इलाके की कई विकास योजनाएं रुकी, सदस्यों ने जताया रोष
मधवापुर प्रमुख का चुनाव नहीं होने के कारण इलाके की कई विकास योजनाएं रुकी हुई है। आम आवाम जहां एक ओर अपने अपने पंचायत समिति सदस्यों पर अधूरे कार्यों को पूरा कराने का दवाब बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर विश्वास मत हारने के कारण विकास का जो कार्य जहां रुका वहीं अटका हुआ है। दो जनवरी को निवर्तमान प्रमुख पर विश्वास लगाया गया था मगर अब तक तिथि निर्धारित नहीं हुई।