मधवापुर: बसबरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई राष्टपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि
मधवापुर प्रखंड के बसबरिया गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मंगलवार को राष्ट पिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं पर भी चर्चा करते हुए केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।