मधवापुर: मधवापुर स्थित इंडोनेपाल बॉर्डर के पास से SSB ने 120 बोतल शराब, एक देशी कट्टा व 500 ग्राम गांजा के साथ 1 तस्कर को पकड़ा
मधवापुर स्थित इंडोनेपाल बॉर्डर के पास से एसएसबी के जवानों ने 120 बोतल शराब, एक देशी कट्टा व 500 ग्राम नेपाली गांजा लदी एक बाइक जब्त की है। इस कार्रवाई में एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। एसएसबी के जवानों ने पकड़े गए तस्कर के साथ सभी सामग्रियों को मधवापुर थाना पुलिस को सौप दिया है।