मधवापुर: मधवापुर सीमा पर एसएसबी कैंप में पिस्टल, गांजा व शराब के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
भारत नेपाल सीमा के पास मधवापुर में देशी कट्टा से लैश एक अपराधी को गांजा व शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह बाइक पर इन सामानों के साथ नेपाल से भारतीय बाजार की ओर ले जा रहा था। उसी समय गश्ती के दौरान मधवापुर एसएसबी ने उसे पकड़ लिया। गश्ती दल का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक राजीव कुमार कर रहे थे। इस मामले में देशी कट्टा व बाइक बरामद हो गयी।