मधवापुर: प्रखंड मुख्यालय मधवापुर स्थित RNJ इंटर कॉलेज परिसर में जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का हुआ आयोजन
मधवापुर प्रखंड मुख्यालय स्थित आरएनजे कॉलेज परिसर में बुधवार को जीविका द्वारा रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 16 कंपनियों के द्वारा स्टॉल लगाया गया। रोजगार व प्रशिक्षण के लिए कुल 1056 बेरोजगार युवक युवतियों ने निबंधन कराया। कार्यक्रम का उद्घाटन मधवापुर बीडीओ व जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक समेत अन्य लोगों के द्वारा किया गया।