हज़ारीबाग: छड़वा डैम में मिला युवक का शव, रिश्तों के विवाद से गहराया रहस्य
हजारीबाग के पेलावल थाना क्षेत्र स्थित छड़वा डैम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मृतक लातेहार के बालूमाथ का निवासी था। परिजनों के अनुसार वह बुधवार से लापता था। शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध है। पुलिस जांच में जुटी है।