Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image
image
image
image

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए चंबा टुडे चैनल काकू खोखर/ ब्यूरो राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने आज चम्बा के ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारम्भ किया तथा प्रदेशवासियों, विशेषकर चम्बा जिले के लोगों को इस पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सदियों पुराना मिंजर उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामुदायिक सौहार्द और लोक परम्पराओं का जीवंत प्रतीक है तथा प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपनी लोक संस्कृति, कला, मेलों और त्योहारों की गौरवशाली परम्पराओं को पीढ़ियों से संरक्षित रखा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहें और भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति पर गर्व करें। उन्होंने कहा, "मिंजर जैसे उत्सव हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को भी सुदृढ़ करते हैं।" राज्यपाल ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए समाज से नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, "नशे के खिलाफ जन-जागरण ही सबसे प्रभावी हथियार है। हमें मिलकर अपनी युवा पीढ़ी को इस सामाजिक बुराई से बचाकर नशामुक्त हिमाचल का निर्माण करना होगा।" उन्होंने इस दिशा में जिला पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने चम्बा की विश्वप्रसिद्ध पारंपरिक कलाओं एवं शिल्पों—चम्बा रूमाल, चम्बा चप्पल और चम्बा थाल—का उल्लेख करते हुए स्थानीय शिल्पकारों एवं कलाकारों की प्रशंसा की, जो इन गौरवशाली परम्पराओं को जीवंत बनाए हुए हैं। इससे पूर्व, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल ने चौगान में जिला चम्बा के कारगिल शहीद आशीष थापा, खेमराज तथा ओम प्रकाश को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उपस्थित लोगों को राष्ट्र की रक्षा और शहीदों के आदर्शों के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्नल रवि वैद, श्रीमती विद्या देवी, श्रीमती मुशरबू देवी, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर अशोक कुमार, हवलदार मिलाप सिंह, हेमराज, हवलदार सुशील कुमार, हवलदार कारण सिंह, अश्वनी कुमार तथा हवलदार धर्मपाल को भी सम्मानित किया। राज्यपाल ने मिंजर ध्वजारोहण कर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर अजीत भट्ट एंड पार्टी ने पारम्परिक कुंजड़ी मल्हार की मनमोहक प्रस्तुति दी। यह दल पिछले 32 वर्षों से इस सांस्कृतिक विरासत का निरंतर संरक्षण एवं संवर्धन कर रहा है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक श्री नीरज नैयर, विधायक श्री डी.एस. ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष श्री ललित ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य श्री सुरजीत भरमौरी, नगर परिषद चम्बा की अध्यक्ष श्रीमती भुवनेश्वरी गुलाटी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्री लियाकत अली, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री यशवंत खन्ना, अतिरिक्त उपायुक्त श्री अमित मेहरा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय सकलानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 000

Chamba, Chamba | Jul 26, 2026

MORE NEWS

चंबा (पांगी) 26 जुलाई 2026

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कढ़ू नाला दुर्घटना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात,

मानसून के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया 

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान किलाड़ - उदयपुर सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप गत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के 7 मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले गांव साच, घिसल, हिलोर और घनाला  का दौरा कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को  संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

इस दौरान उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच, घिसल और हिलू टवान क्षेत्र के लगभग 25 लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। विद्युत, सड़क तथा रास्तों इत्यादि से संबंधित संबंधित इन समस्याओं के निराकरण के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को  प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साच के लिए हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के लिए स्थल चिन्हित करने तथा टेंडर प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

चंबा (पांगी) 26 जुलाई 2026 उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कढ़ू नाला दुर्घटना प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, मानसून के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान किलाड़ - उदयपुर सड़क मार्ग पर कढ़ू नाला के समीप गत दिनों हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना के 7 मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच के अंतर्गत आने वाले गांव साच, घिसल, हिलोर और घनाला का दौरा कर दुर्घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी तथा इस दुख की घड़ी में प्रशासन और प्रदेश सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आवासीय आयुक्त एवं एसडीएम पांगी अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन दुर्घटना से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को संबंधित विभागों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त चंबा ने उप तहसील साच, घिसल और हिलू टवान क्षेत्र के लगभग 25 लोगों की जनसमस्याएं भी सुनीं। विद्युत, सड़क तथा रास्तों इत्यादि से संबंधित संबंधित इन समस्याओं के निराकरण के लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साच का निरीक्षण भी किया तथा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साच के लिए हाल ही में स्वीकृत गर्ल्स हॉस्टल के लिए स्थल चिन्हित करने तथा टेंडर प्रक्रिया इत्यादि के संबंध में भी विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

Chamba, Chamba | Jul 26, 2026

Chamba, Chamba | Jul 26, 2026