सांचौर पुलिस की बड़ी कामयाबी: ट्रांसफार्मरों से तांबा चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 9 आरोपी गिरफ्तार...
सांचौर पुलिस की छाकड़ चौकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जालौर और सिरोही सहित विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों द्वारा देर रात विद्युत विभाग के जीएसएस एवं ट्रांसफार्मरों से तांबा चोरी कर बेचने की वारदातों को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने जालौर जिले समेत आसपास के क्षेत्रों में दर्जनों चोरी की वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है तथा अन्य चोरी की घटनाओं और चोरी किए गए माल की बरामदगी को लेकर गहन पूछताछ जारी है।