नागौर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कुचेरा के दौरे पर रहेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Nagaur, Nagaur | Nov 9, 2024 राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शनिवार को दोपहर 1:00 के करीब पहुंचेंगे कुचेरा। जहां पर खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंत राम डांगा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कुचेरा पहुंचना शुरू हो गए।